February 26, 2026

बंगाणा में आईटीसी कपूरथला 27 जून को करेगी साक्षात्कार

अजय कुमार, बंगाणा, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा जिला ऊना में सत्र 2017 से 2022 तक आईटीआई पास अभ्यार्थियों का ITC Ltd. कपूरथला (पंजाब) द्वारा 27 जून को साक्षात्कार लिया जाएगा जिसमें आईटीआई Electrician, Fitter, Machinist, Motor Mechanic Vehicle, Wireman, Electronics and (COPA for female only) में 18 से 25 वर्ष की आयु के अभ्यार्थी भाग ले सकते हैं। चयनित अभ्यार्थियों को 12000/- हर महीने व कम्पनी द्वारा अन्य सुविधाएँ भी दी जाएंगी। उम्मीदवारों को अपने सभी स्कूल और आईटीआई प्रमाण पत्र मूल व 05 प्रतियां साथ लाना अनिवार्य है। यह जानकारी आईटीआई के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *