इटली की पीएम ने मोदी को दी जीत की बधाई, मोदी बोले- दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को करेंगे मजबूत
नई दिल्ली : पीएम मोदी की देश में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। जनता ने एनडीए को सरकार बनाने के लिए 292 सीटें जिताई हैं। इसी को लेकर देश सहित विदेशों के बड़े-बड़े नेताओं ने भी पीएम को जीत की बधाई दी है। इसी के तहत इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जीत की बधाई दी। पीएम मोदी ने उन्हें बधाई के लिए धन्यवाद दिया है।
पीएम मोदी ने धन्यवाद देते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री @GiorgiaMeloni. हम भारत-इटली की रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे साझा मूल्यों और हितों पर आधारित है। दुनिया की भलाई के लिए मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।
