February 23, 2026

स्वच्छता के लिए आमजन को जागरूक करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी : सांसद

झज्जर, देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत खातीवास में सांसद डा अरविंद शर्मा ने स्वच्छता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा की एकल उपयोग (सिंगल यूज) प्लास्टिक के रोकथाम के लिए ग्राम वासियों को प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाली बीमारियों से लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है, जिससे ग्रामीण आंचल में बीमारियां ना फैल पाएं।
सांसद डा अरविंद शर्मा ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों व ग्रामीणों को जागरूक करना है । उन्होंने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना हमारा पहला कर्तव्य है क्योंकि अगर हमारे गांव मे साफ सफाई रहेगी तो वहां बीमारियों फैलने का अंदेशा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि इस स्वच्छता रथ के माध्यम से पूरे गांव में ग्रामीणों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा। हमें प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाली भयानक बीमारियों से भी बचने के लिए घरों से निकलने वाले गीला कचरा व सूखा कचरा को अलग -अलग जगह इकट्ठा करने के लिए लोगों में जागरूकता लानी है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए तथा अपने आस पास के क्षेत्र में साफ सफाई रखनी चाहिए। उन्होंने बताया की ग्राम पंचायतें अपनी -अपनी जिम्मेवारी समझ कर अपनी अपनी पंचायतों में एक अक्टूबर को होने वाले श्रमदान के लिए ग्रामीणों को जागरूक करें।
इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह बिरधाना,भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान,पूर्व मंत्री कांता देवी,भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डा राकेश कुमार,लोकसभा संयोजक आनंद सागर,पूर्व चैयरमैन मनीष नंबरदार दुजाना,मंडल अध्यक्ष केशव सिंहल,दिनेश गोयल,अनिल शर्मा मातनहेल,सुभाष शर्मा बेरी,गांव की सरपंच सुशीला देवी,बलजीत सिंह खेड़ी के अलावा जिला प्रशासन की ओर से एसडीएम विशाल कुमार,डीपीएम मीनू,सहायक समन्वयक तकनीकी संदीप बोडिय़ा,खंड समन्वयक झज्जर संगीता दलाल,खंड समन्वयक बादली सविता व अजीत मलिक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *