February 20, 2026

पर्यावरण को दूषित होने से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य

जालंधर, पंजाब एंड सिंध बैंक, शाखा न्यू ग्रेन मार्किट के समूह स्टाफ सदस्यों ने अपने समाजिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए शाखा के बाहर पौधारोपण कर धरा को हरा भरा करने का संकल्प लिया। पौधारोपण कार्यक्रम में पंजाब एंड सिंध बैंक के जोनल मैनेजर मिलिंद बुचके मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित हुए। जोनल मैनेजर मिलिंद बुचके ने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण पेड़ लगाना उतना ही आवश्यक है जितना कि खाना खाना। पेड़ पौधे हमारे जीवन का आधार है, यह हमें जीवनदायिनी “ऑक्सीजन” प्रदान करते हैं। मिलिंद बुचके ने सभी को वृक्षारोपण कर प्रकृति की अनमोल धरोहर को बचाने का भी आह्वान किया।बैंक के चीफ मैनेजर ओलिम्पन गुरदीप कुमार ने कहा कि पौधारोपण प्रति लोगों को किया जागरूक करते हुए कहा कि पर्यावरण को दूषित होने से बचाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने आगे कहा कि वायुमंडल तेजी से दूषित हो रहा है, ऐसे में यदि अब हम नहीं चेते तो आने वाली पीढ़ी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ जाएगा।
बैंक के शाखा मैनेजर स. तेजा सिंह के अनुसार पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए पेड़-पौधों की अधिकता जरूरी है। इसलिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा और स्वच्छता में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पेड़ लगाना हमारा कर्तव्य नहीं बल्कि हमारी आवश्यकता बन गया है। साथ हीउन्होंने बैंक कर्मियों को अधिकाधिक पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया।
इस मोके बैंक अधिकारी सोनिया वासल, अमरदीप सिंह, इंद्रजीत, मोनिका, अनुज छाबड़ा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *