छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से दूर करना हम सबका कर्तव्य : डीडब्लुओ
झज्जर, जिला के गांव तलाव व बेरी में कल्याण विभाग के तत्वावधान में छुआछूत एक अभिशाप विषय पर भाषण व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,जिसमें विद्यार्थियों ने बढचढ कर भाग लिया। गांव तलाव में आयोजित कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को जिला कल्याण अधिकारी श्वेता शर्मा ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर डीडब्लुओ ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर ने छुआछूत को मिटाने के लिए अथक प्रयास किए और सफलता हासिल की। उन्होंने नागरिकों उनके हितों के बारे में जागरूक किया। बाबा साहेब का कहना है कि जब ईश्वर ने हम सभी मनुष्यों को एक समान बनाया है ,तो समाज में भेदभाव नहीं होना चाहिए। मुख्य अतिथि श्वेता शर्मा ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से दूर करना है
प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को एक हजार,दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को छह सौ रूपए तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को चार सौ रूपए की राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा विद्यालय स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
