March 11, 2026

जनभागीदारी से भारत 2047 तक भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाना हमारी जिम्मेदारी : विक्रम कादयान

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने के लिए कार्यक्रमों में उमड़ रहे लोग

कार्यक्रम के दौरान दिलाया जा रहा ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ भारत का संकल्प
बहादुरगढ़, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान ने कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने यानी अगले 24 साल में वर्ष 2047 में भारत ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र होने का गौरव प्राप्त करेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने का विजन दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत की तरक्की का रास्ता कैसे तय होगा, इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ी योजना का खाका सामने रख दिया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम कादयान गुरुवार को बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव रोहद और रिवाड़ी खेड़ा में यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत करने उपरांत उपस्थित लोगों से सीधा संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ देश के रूप में दुनिया के सामने लाने के लिए भारत का विजन डॉक्यूमेंट पेश किया जा चुका है और देशभर में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम निर्बाध रूप से जारी हैं।
‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र का लक्ष्य हासिल करने के लिए तेजी से आगे बढ़ें युवा’
मुख्य अतिथि विक्रम कादयान ने कहा कि युवा पीढ़ी इस समय अपनी ऊर्जा के माध्यम से देश को आगे ले जाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आजादी मिलने के समय जिस तरह युवा जोश ने देश को आगे बढ़ाया, ठीक उसी तरह अब युवाओं का लक्ष्य और संकल्प एक ही होना चाहिए कि भारत ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ देश कैसे बनेगा। हम सभी मिलकर ऐसा क्या करें कि भारत ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनने के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि युवाओं को भारत को 2047 तक ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आउट ऑफ द बॉक्स यानी अपने दायरे से बाहर जाकर सोचना होगा। उन्होंने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान विभिन्न स्टॉल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का संकल्प दिलाया।
पात्र व्यक्ति को घर बैठे मिल रहा सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से देश-प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन का दौर शुरू हुआ है, जिसके परिणाम स्वरूप समाज के जरूरतमंद व्यक्तियों को घर बैठे सरकार की ‘अंत्योदय’ व जनकल्याण को समर्पित योजनाओं का लाभ मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रहे लोगों को लाभान्वित करने में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ वरदान साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ‘अंत्योदय’ के सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। लाभार्थियों को एक ही स्थान पर योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’

  • लाभार्थियों ने सरकार की योजनाओं की दिल खोलकर की सराहना
    ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से अपने अनुभव सांझा करते हुए लाभार्थियों ने सरकार की अंत्योदय व गरीब कल्याण व उत्थान को समर्पित योजनाओं की दिल खोलकर सराहना की। लाभार्थियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश-प्रदेश में अंत्योदय व गरीब कल्याण और उत्थान से संबंधित योजनाएं चलाकर ‘अंत्योदय’ के सपने करने के साथ-साथ गरीबों को समाज की मुख्यधारा में लाने का काम किया है। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को गरीब हितैषी बताते हुए सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ देने के लिए उनका दिल से आभार व्यक्त किया। सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग की भजनमंडली कलाकारों ने धरती कहे पुकार के कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उन्होंने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गैस कनैक्शन वितरित किए और सरपंचों को ओडीएफ और जलजीवन मिशन में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
    कार्यक्रम में यह गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
    इस अवसर पर झज्जर सेंट्रल काप्रेटिव बैंंक की चैयरमैन नीलम अहलावत,अमित डीघल, रिवाडी खेड़ा के सरपंच रणबीर सिंह,सज्जन सिंह दलाल,गांव रोहद के सरपंच भारत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *