दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ब्लैक स्पॉट खत्म करने जरूरी: डॉ. जयेन्द्र सिंह
शहर में बिना अनुमति होर्डिंग लगाने वालों पर जुर्माना लगाए नगरपरिषद
चरखी दादरी, 28 जुलाई। एनएचएआई व जनस्वास्थय विभाग शहर के लोहारू चौक से महेन्द्रगढ चौक तक फोरलेन के पानी की निकासी कर जल्द से जल्द सडक़ व सीवरेज की मरम्मत करें। इसके अलावा शहर के लोहारू चौक, कलियाणा मोड़, रावलधी चौक, घिकाड़ा चौक वाली सडक़ों पर हुए गड्डïों को जल्द से जल्द ठीक किया जाए, ताकि वाहन चालक किसी दुर्घटना का शिकार ना हों।
यह बात अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को लघुसचिवालय सभागार में जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक को संबोधित करते समय कही। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सडक़ पर हुए गड्डïों के कारण अगर कोई दुर्घटना होती है तो संबंधित ऐजेंसी या विभाग के अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि सडक़ों का रखरखाव करने वाली सभी संबंधित एजेंसी स्थाई समाधान होने तक प्रतिदिन सडक़ों की लेवलिंग सुनिश्चित करें और सडक़ों पर हुए गड्डïों को भरा जाए। साथ ही जन स्वास्थ्य विभाग सडक़ों के साथ लगी पाईप लाइन की लीकेज को भी ठीक करे। अतिरिक्त उपायुक्त नेे कहा कि बरसात के कारण सडक़ों में गड्डïे हो गए हैं। जिनकी मरम्मत होनी जरूरी है। ऐसे में जब तक स्थाई समाधान नहीं होता है तब तक संबंधित एजेंसी सडक़ों की प्रतिदिन लेवलिंग करवाना सुनिश्चित करे। कई स्थानों पर सडक़ों के साथ जन स्वास्थ्य विभाग की पाइप लाइन में लीकेज है, जिसके कारण भी सडक़ों को नुकसान होता है। जन स्वास्थ्य विभाग इन लीकेज को भी ठीक कराए।
अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा है कि दादरी से होकर गुजरने वाले राष्टï्रीय राजमार्ग नंबर 148बी के साथ आरओबी कई स्थानों पर बाधित है, जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी हो सकती है। उन्होंने स्वास्थय विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल बस चालकों के साथ -साथ जिला के सभी रोड़वेज बस चालकों व सरकारी विभागों के चालकों सैडयूल बनाकर बस ड्राईवरों की नेत्र व स्वास्थ्य जांच की जाए। स्वास्थय विभाग के अधिकारी ने बताया कि गत 11 जुलाई को एक स्वास्थय जांच शिविर लगाया गया था जिसमें 25 बस चालकों व 82 पुलिस वाहल चालकों की नेत्र जांच की गई है। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि आरटीए, लोक निर्माण विभाग, पुलिस और नगरपरिषद के अधिकारी टीम बनाकर जिला व शहर की सडक़ों पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सूचि तैयार करें ताकि जिला में हाने वाली दुर्घटनाओं को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि आम नागरिक भी इसमें अपना सहयोग जरूर दें। अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को शराब पीकर गाड़ी चलाने, ओवरस्पीड और बिना हैलमेट बाईक चलाने वालों के चालान बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी स्कूलों में आदेश जारी किए जाएं कि कोई भी 18 वर्ष से कम उम्र का विद्यार्थी बाईक लेकर स्कूल ना आए और स्कूलों में रोड़ सेफ्टी बारे जागरूकता कैम्प लगाए जांए।
बैठक में उप-पुलिस अधीक्षक सुभाषचंद्र, आरटीए सचिव दर्शना भारद्वाज, रेडक्रॉस सचिव बलवान सिंह, जिला वन अधिकारी दलीप सिंह, जन स्वास्थय विभाग के कार्यकारी अभियंता शशीकांत, सहित एनएचएआई व विभिन्न विभागों के अधिकारी व कमर्चारी भी मौजूद रहे।
