February 20, 2026

हरियाणा के अग्निवीरों को प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा लाभ देने का फैसला किया गया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पीएम आवास पर मुलाकात कर हरियाणा में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से अग्निवीर व प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि हरियाणा के अग्निवीरों को प्रदेश सरकार द्वारा बड़ा लाभ देने का फैसला किया गया है।
अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों की भर्ती में 10 प्रतिशत होरिजेंटल आरक्षण का लाभ व आयु में 5 और 3 साल की नियमानुसार छूट, रोजगार के लिए 5 लाख तक ऋण बिना ब्याज देने सहित विभिन्न फैसले लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अग्निवीर योजना पर प्रधानमंत्री का फोकस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *