इजराइल और अमेरिका का ईरान की राजधानी तेहरान पर साझा हमला
कई शहरों में धमाके,आसमान में धुंए का गुबार, भारत ने जारी की एडवाइजरी
नई दिल्ली, इजराइल ने ईरान की राजधानी तेहरान समेत कई शहरों पर हमला कर दिया है। एक अमेरिकी अधिकारी ने अल जजीरा को बताया है कि ईरान पर किए गए हमले अमेरिका और इजराइल की जॉइंट सैन्य कार्रवाई का हिस्सा है। इसके तहत ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई के दफ्तर के पास हमला किया गया। हमले के बाद ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को सुरक्षित जगह शिफ्ट कर दिया गया है। भारतीय समय के मुताबिक शनिवार सुबह हुए इस हमले के बाद शहरों में धुएं का गुबार नजर आ रहा है।
इज़राइल में भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर कहा इलाके में मौजूदा सुरक्षा हालात को देखते हुए, इज़राइल में सभी भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे बहुत सावधानी बरतें और हर समय चौकन्ने रहें। भारतीय नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे इज़राइली अधिकारियों और होम फ्रंट कमांड द्वारा जारी सुरक्षा गाइडलाइंस और निर्देशों का सख्ती से पालन करें।
इजराइल डिफेंस फोर्स ने हमले की पुष्टि करते हुए इसे प्रिवेंटिव अटैक करार दिया है। तेहरान समेत अन्य शहरों में एयर रेड सायरन बज रहे हैं, जिससे हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।
हमले के तुरंत बाद ईरान ने एहतियातन अपनी सभी उड़ानें रोक दीं और एयरस्पेस खाली करा लिया। उधर इजराइल में भी सुरक्षा अलर्ट जारी है—संवेदनशील इलाकों को खाली कराया जा रहा है और नागरिकों से घरों के अंदर रहने की अपील की गई है।
इज़राइल डिफेंस फोर्सेज़ ने ट्वीट किया- पिछले कुछ मिनटों में, पूरे इज़राइल में सायरन बजाए गए, और सेलुलर डिवाइस को सीधे सुरक्षित जगहों के पास रहने का एडवांस इंस्ट्रक्शन अलर्ट दिया गया। यह लोगों को इज़राइल की तरफ मिसाइल दागे जाने की आशंका के लिए तैयार करने के लिए एक प्रोएक्टिव अलर्ट है। आईडीएफ इस बात पर ज़ोर देता है कि लोगों से सुरक्षित जगहों के पास रहने का अनुरोध किया जाता है।
इज़राइल के रक्षा मंत्री ने कहा कि इज़राइल ने ईरान के खिलाफ़ एक प्रिवेंटिव मिसाइल हमला किया है। इज़राइल की सेना ने कहा कि उसने देश भर के इलाकों में एयर रेड सायरन बजा दिए हैं ताकि जनता को जवाबी कार्रवाई में इज़राइल की ओर मिसाइल दागे जाने की संभावना के लिए तैयार किया जा सके
इस घटनाक्रम से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ईरान को चेतावनी दे चुके थे। अमेरिका ने शुक्रवार को अपने नागरिकों को तुरंत इजराइल छोड़ने की सलाह भी जारी की थी। पूरे क्षेत्र में तनाव तेजी से बढ़ गया है।ये भी पढ़ें – अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
