February 20, 2026

क्या खतरे में दुनियां? नासा के एक वीडियो से डर गई दुनिया

नई दिल्ली : नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने एक पोस्ट शेयर करके संदेश दिया है कि हमारे वायुमंडल में कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस है। वीडियो में दिख रहा है कि हमारे वायुमंडल में किस तरह से कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस घूम रही है। यह एक एनिमेटेड वीडियो है, जो हमारे वायुमंडल में ग्रीनहाउस गैसों के जटिल पैटर्न को दर्शा रही है। यह मैप खास कंप्यूटर और मॉडल्स के जरिए बनाया गया है।

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे कार्बन डाइऑक्साइड हमारे वायुमंडल में घुल रहे हैं। नासा के साइंटिस्ट लेसली ओट के अनुसार, चीन, अमेरिका और दक्षिण एशिया से सबसे ज्यादा कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन हो रहा है। वीडियो में भारत और भारतीय उपमहाद्वीप से निकलने वाली ग्रीनहाउस गैसों को भी देखा जा सकता है। नासा का कहना है कि भारत के ऊपर कार्बन डाइ ऑक्साइड की सांद्रता 420-460 पीपीएम है, जो कि खतरनाक स्तर है। अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि कार्बन डाइ ऑक्साइड धुएं, बिजली संयंत्रों से, जंगल की आग और शहरों में गाड़ियों को धुएं आदि से निकलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *