June 9, 2025

दही का नियमित सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

1 min read
क्या दही का नियमित सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

क्या दही का नियमित सेवन शरीर के लिए फायदेमंद है या नुकसानदायक?

दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से शरीर को कई आवश्यक तत्व आसानी से मिल जाते हैं। कुछ लोग तो हर दिन दही खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या ऐसा करना सेहत के लिए सही है। अगर आपका शरीर स्वस्थ है और आप सीमित मात्रा में दही खा रहे हैं तो इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होगा लेकिन अगर रात में दही खाते हैं और इसकी वजह से कफ बन रहा है तो डॉक्टर इसे खाने से मना कर सकते हैं।
दही एक डेयरी प्रोडक्ट है और हेल्दी डाइट का हिस्सा है। शरीर का वजन कम करना हो या वजन बढ़ाना हो दोनों ही जगहों पर दही का सेवन करना काफी फायदेमंद रहता है। हालांकि, कुछ लोगों को मानना है कि सर्दियों के मौसम में दही नहीं खानी चाहिए। आयुर्वेद के अनुसार दही की तासीर ठंडी होती है और इसे ठंड के मौसम में नहीं खाना चाहिए, वहीं कुछ डाईटीशियन मानते हैं कि दही की तासीर गर्म होती है और इसे ठंड के दिनों में भी खाया जा सकता है। हालांकि, एक सीमित मात्रा में इसी किसी भी समय खाया जा सकता है। कुछ लोगों को दही का सेवन करना सुबह तो कुछ लोगों दोपहर में खाना अच्छा लगता है। लेकिन देखा गया है कि कुछ लोगों को दही का सेवन करना शाम को अच्छा लगता है। लेकिन क्या रात के समय दही खाना फायदेमंद है या इससे आपकी सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं।

ऐसे में जानें रोज-रोज दही खाने से शरीर पर क्या इफेक्ट्स होते हैं।

यह भी पढ़ें सेहत के लिए बेहद लाभकारी है खसखस हलवा
दही कई विटामिंस और मिनरल्स से भरपूर हेल्दी फूड है। बहुत से लोग इसे बड़े ही चाव से खाते हैं। दही खाकर शरीर के लिए जरूरी कई पोषक तत्वों को पूरा किया जा सकता है। लेकिन क्या रोज-रोज दही खाना सही है या फिर इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। शरीर के सेल्स को बढ़ने के लिए अमिनो एसिड की आवश्यकता होती है, जो प्रोटीन से मिलता है। मसल्स, स्किन, बाल, नाखून सब प्रोटीन से ही बनी होती है। ऐसे में अगर प्रतिदिन प्रोटीन शरीर तक पहुंचाना है तो दही सबसे अच्छा माध्यम है।

आंतों में बहुत सारे बैक्टीरिया होते हैं, जो खाना पचाने से लेकर पोषण तक में मदद करते हैं। इनकी संख्या बनाए रखने में दही मददगार होती है। इसे खाने से कब्ज, ब्लोटिंग, गैस, पेट में गर्मी जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है।

हमारे शरीर की हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद ही जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कम और कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में दही खाकर कैल्शियम की पूर्ति की जा सकती है। दही में अच्छी-खासी मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।

शरीर में नसों, दिमाग और खून के लिए विटामिन बी 12 जरूरी होता है। यह विटामिन बहुत कम फूड्स में पाया जाता है। इसकी कमी आजकल लोगों में ज्यादा देखने को मिल रही है। चूंकि दही दूध से बनी होती है, इसलिए इससे विटामिन बी12 की थोड़ी मात्रा प्राप्त हो जाती है।

अगर आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी होती है तो दही खाना चाहिए। इसे खाने से एनर्जी और ताजगी मिलती है और थकावट दूर होती है। हर दिन सीमित मात्रा में दही खाकर शरीर को कई फायदा पहुंचा सकते हैं।

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.