February 15, 2026

लोकतंत्र में वोट का अमूल्य महत्व : एडीसी

बादली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बादली(, जिलाभर में मतदान के प्रति जागरूकता को लेकर चलाए जा रहे स्वीप अभियान के तहत बादली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वीप अभियान की जिला नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान स्कूल परिसर में मतदाता जागरूकता हेतु अनेक गतिविधियां आयोजित की गई जिनमें छात्राओं ने बढ़चढक़र हिस्सा लिया। विद्यालय पहुंचने पर डीईओ राजेश कुमार और विद्यालय स्टाफ सदस्यों ने एडीसी का स्वागत किया। एडीसी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र में वोट का अमूल्य महत्व है और प्रत्येक नागरिक को चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी बरते हुए स्वतंत्र व निष्पक्षता से मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्राओं से आह्वान किया कि अपने परिवार के सदस्यों को वोट के महत्व से अवगत करवाते हुए मतदान हेतु प्रेरित करें। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने वोट इंडिया की सुंदर रंगोली बनाई। एडीसी ने छात्राओं की कला की तारीफ करते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार स्वीप अभियान के तहत गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके शैक्षणिक संस्थानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों में भी जागरूकता हेतु गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *