February 11, 2026

प्रोडक्शन व प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू साक्षात्कार 11 अगस्त को ऊना में

ऊना,/सुखविंदर/9 अगस्त – मैसर्ज़ इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन मैहतपुर द्वारा 11 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन ओर प्रोडक्शन हेल्पर के 10-10 पद भरे जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं, ईलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, ईलैक्ट्रिकल में आईटीआई व एक साल का अनुभव तथा प्रोडक्शन हेल्पर के पदों हेतू 10वीं पास होना अनिवार्य है। इन पदो ंके लिए अभ्यार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, मूल प्रमाण पत्र व बायोडाटा के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226063 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *