शिमला स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी निरोध दिवस मनाया गया
मानव कल्याण सेवा समिति चौपाल एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वाधान में छोटा शिमला स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मादक पदार्थ दुरुपयोग और अवैध तस्करी निरोध दिवस मनाया गया ।
कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा बतौर मुख्यअतिथि उपस्तिथि रहे ।
कार्यक्रम की शुरुवात में स्कूली छात्रों ने कुसम्पटी बाजार में रैली निकाल कर नशा से दूर रहने की अपील की ।
कार्यक्रम में मानव कल्याण समिति के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से युवाओ को नशे से दूर रहने का संदेश दिया ।
मानव कल्याण संस्था के एरिया कॉर्डिनेटर दीपक सुंदरियाल ने उपस्तिथ युवाओ व स्कूल स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि आज नशा सबसे गंभीर समस्या बन गई है नशे के सौदागरों की नज़र किशोरों पर जमी रहती है और उनकी जिज्ञासा का वह गलत फायदा उठाते है हमे इस आयु में सबसे ज्यादा संभलने की आवश्यकता है ।
कार्यक्रम में सनराइज रिबर्थ रिहेबलिटेशन सेंटर से आशीष व साहिल ने भाग लिया । नशे के चंगुल से बाहर निकल रहे युवा साहिल ने नशे में फंसने से लेकर उस से बाहर निकलने की कहानी सबसे सांझा की । उन्होंने युवाओं से अपील की कि नशे को हल्के में न लें एक बार किसी भी मादक पदार्थ के सेवन से उसकी लत लगने का खतरा बन जाता है ।
कार्यक्रम में मानव कल्याण संस्था के निदेशक केशव राम
जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान, स्वास्थ्य विभाग से प्रतिनिधि डॉक्टर अनुज भी उपस्तिथ रहे ।
यह जानकारी मानव कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी हिमांशु कुमरा ने दी …
