February 11, 2026

तमाम खालिस्तानियों को गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग :अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख

अमृतसर, एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त के अंतर्राष्ट्रीय प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि आएं दिन सोशल मीडिया पर खालिस्तानी एवं भिंडरावाला समर्थक देश में दहशत का माहौल डालने के लिए प्रयास करते है और सोशल मीडिया पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह एवं भारतीय सेना के पूर्व जर्नल अरुण वैद्य की हत्या करने की बात दोहराते है और भय फैलाने का काम करते है । शांडिल्य ने कहा आज देश में भय फैलाने वाले तमाम खालिस्तानी आतंकवादी जेलों में बंद है और अपने जुर्म की सजा काट रहे है पर बाहर बैठे खालिस्तानी देश का माहौल खराब कर रहे है। शांडिल्य ने बताया की उन्होंने आज भारत में गृहमंत्री अमित शाह, एनआईए एवं आईबी के डायरेक्टर को पत्र भेज इन तमाम खालिस्तानियों को गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग की है। वीडियो क्लिप्स भी भेजी और उन्हें सोशल मीडिया साइट्स से हटवाने का आग्रह किया । वीरेश शांडिल्य ने कहा किसी कीमत पर खालिस्तान समर्थकों एवं जरनैल सिंह भिंडरावाला का प्रचार कर रहे और हत्या करने की बातों को जोरो शोरो से प्रचार कर भय फैलाने वालों को किसी कीमत पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त बर्दाश्त नहीं करेगा । शांडिल्य ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो वह पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में भी इन तमाम विडियो क्लिप को हटवाने के लिए याचिका दायर करेंगे और इस बारे गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात का समय लिया गया है और जल्द गृहमंत्री अमित शाह और पंजाब के राज्यपाल को खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ ज्ञापन सौंपा जाएगा। शांडिल्य ने कहा खालिस्तानियों के मंसूबों को किसी कीमत पर कामयाब नही होने देंगे और खालिस्तान ना कभी बना है और ना बनेगा। ऐसी सोच रखने वाले कट्टरपंथियों को मिट्टी में मिलाने का काम किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *