March 11, 2026

बिलासपुर में आयोजित होगी इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट टूर्नामेंट,

बिलासपुर , जिला बिलासपुर के विभिन्न विभागों व संगठनों में परस्पर सहयोग, समन्वय सौहार्द व सहयोग को बढ़ावा देने के के लिए बिलासपुर में अंतर विभागीय क्रिकेट लीग का आयोजन महत्वपूर्ण पहल है। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने सभी टीमों के कप्तानों के साथ हुई बैठक के दौरान आज यहां यह जानकारी दी। उन्होने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आरंभ की गई इंटर डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग कर्मचारियों के मध्य आपसी जान पहचान को बढ़ाने व अनुशासन व परस्पर सहयोग का भाव उत्पन्न करने के लिए एक नया मंच स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि इस टूर्नामेंट में जिला के डीसी 11, एसपी 11, ए सी सी, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक, जल शक्ति एवं लोक निर्माण विभाग, कृषि विभाग, विद्युत एवं एक्साइज विभाग, स्वास्थ्य , एम्स, शिक्षा विभाग, बेंच और बार एसोसिएशन, व्यापार मंडल बिलासपुर, व्यापार मंडल घुमारवीं, प्रेस, क्लब बैंकर्स तथा वन विभाग सहित 17 टीम में भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट में लगभग 260 खिलाड़ी भाग लेंगे । उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट की तिथियां का ऐलान जल्द किया जाएगा उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल के दौरान अनुशासन और खेल की भावना का परिचय देने का आग्रह किया। उपायुक्त ने सभी टीमों से सहयोग की अपील की और टूर्नामेंट की सफलता के लिए सक्रिय प्रयास करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *