March 12, 2026

झज्जर में विकास कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश

झज्जर, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने शनिवार को लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते हुए कहा कि विकास कार्यो को तय समय पर पूरा करें, ताकि आमजन को इन विकास परियोजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। बैठक से पहले हरियाणा के मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल , मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डॉ अमित अग्रवाल और डी जी आई पी आर मनदीप बरार ने जिला प्रशासन के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चल रहे विकास कार्यों और नए शुरू होने होने वाले विकास कार्यों की समीक्षा की। डीसी ने प्रगति रिपोर्ट के साथ जानकारी साझा की। डीसी ने अभियांत्रिकी विंग के अधिकारियों से कहा कि जिस कार्य की मंजूरी मिल चुकी है, बजटीय प्रावधान हो चुका है, ऐसे कार्यों को जल्द से जल्द शुरू करें। मुख्यालय से मंजूरी लेनी या है अन्य कोई बाधा आ रही है तो तत्काल अपने एसडीएम के माध्यम से जिला प्रशासन के संज्ञान में लाएं। समस्या को अपने स्तर पर पेंडिंग न रखें। डीसी ने कहा कि विकास कार्यों में उपयोग हो रही निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। डीसी ने कहा कि ऐसे प्रोजेक्ट जो जल्द ही पूरे होने वाले हैं। ऐसे प्रोजेक्ट सूची उनके कार्यालय में तत्काल भिजवाएं। ताकि इनकी सूचना सरकार को भेज दी जाए। नए प्रोजेक्ट जो मंजूर हो चुके हैं उनकी सूची देने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। बैठक में एसडीएम झज्जर राकेश सैनी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *