बैंकर्स को प्राथमिकता के आधार पर ऋण देने के निर्देश,
खंड स्तरीय साख समिति व समीक्षा समिति की बैठक
अजय कुमार, बंगाणा, बैंक प्रबन्धक व खंड विकास कार्यालय कर्मी और कुछ विभागों के अधिकारियों के साथ विकास खंड कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक सभी बैंकों के प्रबन्धक उपस्थित हुए। इस बैठक मे बैंकर्स जनकल्याणकारी योजनाओं में पात्र व्यक्तियों को प्राथमिकता के आधार पर ऋण मुहैया करवाने पर चर्चा हुई। शुक्रवार को विकास खंड जिला मार्गदर्शी बैंक अधिकारी गुरबचन सिंह भट्टी की अध्यक्षता बैठक हुई। उन्होंने बैठक में वित्तीय साक्षरता शिविरों का आयोजन निर्धारित समय पर करने तथा शिविरों में ग्रामीणों को एटीएम से होने वाली धोखाधड़ी के सम्बन्ध में जागरूक करने की बात कही, ताकि बैंक खाता धारक इस प्रकार की जालसाजी से बच सकें। बैठक में कहा गया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं एवं जन कल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं एवं मुद्रा योजनाओं आदि की जानकारी का अधिकाधिक प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को लाभाविन्त करें।
इस मौके पर उपमंडल पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सतिंदर ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड के बारे मे भी चर्चा की। उसमें आ रही दिक्कत पर लीड बैंक के प्रबन्धक से चर्चा की। लीड बैंक के प्रबन्धक ने कहा कि पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने पर आ रहीं दिक्कतों का समाधान भी किया। उन्होंने कहा कि 160000 की कर्जा राशि पर कोई सुरक्षा निधि नहीं ली जायेगी। कुछ किसानों को पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनाने में समस्याएं आ रही थी, उस पर भी चर्चा हुई।
