सभी नागरिकों को समृद्ध भविष्य की दिशा में एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है
हरियाणा में ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग इस यात्रा से जुड़ रहे हैं और विकसित भारत का संकल्प लेकर भारत को एक मजबूत, समृद्ध और सशक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। दसवें दिन की यात्रा में 62 हजार से ज्यादा लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया। यह संकल्प लोगों को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से मजबूत बनाने का प्रयास है और सभी नागरिकों को समृद्ध भविष्य की दिशा में एक साथ काम करने के लिए प्रेरित करता है।
