March 7, 2026

नंगल जरियालां स्कूल का किया निरीक्षण

संजीव डोगरा, दौलतपुर चौक, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंगल जरियालां का डिप्टी डायरेक्टर ऊना देवेंद्र चंदेल की अगुआई में उच्च स्तरीय टीम ने औचक निरिक्षण किया गया। इस टीम में इंस्पेक्शन प्रधानाचार्य रामस्वरूप कालिया, वरिंदर सिंह, सब्जेक्ट एक्सपर्ट धीरज दत शर्मा और संदीप पुष्करणा उपस्थित रहे।
निरिक्षण के दौरान उन्होंने विधार्थियों का ज्ञान और प्रतिभाओं को जांचा और आवश्यक टिप्स भी दिये। इस दौरान टीचर्स डायरी, मिडडे मील, रमसा, आपदा प्रबंधन, रोड सेफ्टी, स्वच्छता, खेलकूद के अलावा आफिस कार्य, करियर गाइडेंस आदि की जांच-पड़ताल की। उन्होंने टीचिंग व नाॅन-टीचिंग स्टाफ सदस्यों से सवाल जबाव भी किये। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर देवेंद्र चंदेल ने बताया कि उनकी टीम ने सोमवार को नंगल जरियालां स्कूल का औचक निरिक्षण किया जिसमें स्कूल रिकार्ड सही पाया गया है। अध्यापकों और छात्रों की पढ़ाई और खेलकूद में सराहनीय प्रदर्शन रहा है। इसके साथ साथ उन्होंने बच्चों का सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत का आह्वान किया। और प्रशासन को आवश्यक सुझाव भी दिये। इस मौके पर स्थानीय स्कूल की प्रधानाचार्या सुमन वर्मा, राजीव ठाकुर, विजय कुमार, सुशील जरियाल, टेक सिंह जसवाल, रणजोध सिंह, दविंदर सिंह, रेणु ठाकुर, सरिता ठाकुर, प्रेम लता, कमलेश कुमारी, सुरजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *