February 16, 2026

पंजाब में बड़े हमले की आशंका: बीएसएफ को इनपुट

गुरदासपुर-पठानकोट सहित सीमावर्ती इलाकों में अलर्ट

चंडीगढ़: पंजाब के सरहदी इलाके में किसी बड़े हमले का अंदेशा जताया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को इससे जुड़े इनपुट मिले हैं। नई दिल्ली स्थित बीएसएफ हेडक्वार्टर से डीआईजी, कमांडेंट, 2आईसी और इंस्पेक्टर रैंक सहित 7 अफसरों की टीम मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंची। टीम ने गृह सचिव गुरकिरत कृपाल सिंह के साथ करीब डेढ़ घंटे तक बैठक की। इसमें पंजाब पुलिस के भी कई अफसर शामिल थे। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गुरदासपुर और पठानकोट में आतंकी हमले को लेकर बड़े इनपुट मिले हैं जिन्हें बीएसएफ ने पंजाब सरकार, एनआईए और भारतीय खुफिया एजेंसियों के साथ साझा किया है। यहां तक कि बीएसएफ दिल्ली हेडक्वार्टर से आए अफसरों ने बॉर्डर एरिया में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर भी बात की। बीएसएफ के अफसरों ने गृह सचिव से सरहदी इलाके में पंजाब सरकार की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने की दिशा में नाइट विजन कैमरा, हथियारों और ड्रग्स की तस्करी को रोकने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम और बॉर्डर एरिया के थानाें की मुस्तैदी बढ़ाने के लिए कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *