February 15, 2026

तकलेच क्षेत्र में बादल फटने की सूचना

एसडीएम रामपुर के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना

शिमला (रामपुर) 16 अगस्त – रामपुर के तकलेच क्षेत्र में देर शाम को रामपुर बादल फटने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए कहा कि जैसे ही सूचना प्राप्त हुई उसके बाद एस डी एम रामपुर निशांत तोमर की अगुवाई में टीम को मौके के लिए रवाना कर दिया है ।

अभी तक कोई जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है । लेकिन तकलेच क्षेत्र में एक जगह से करीब 30 मीटर सड़क के टूटने की सूचना मिली है। इसके अलावा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है।

उपायुक्त ने बताया मौके के लिए भेजी गई टीम के डीएसपी रामपुर, नायब तहसीलदार, फील्ड स्टाफ, पुलिस कर्मी शामिल है। मौके से सूचना प्राप्त होने के बार ही आगामी रणनीति बनाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *