February 23, 2026

अयोध्या आ रही फ्लाइट में बम की सूचना, 10 बड़े होटलों को भी उड़ाने की धमकी

लखनऊ – उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आ रही आकासा एयरलाइंस में बम होने की धमकी मिली है। जिसके बाद प्रशासन हाई अलर्ट पर है। इसी के साथ लखनऊ में कई होटलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई है। जिसमें धमकी देने वाले ने 55 हजार डॉलर (46,25,623 रुपये) की मांग की है। ये धमकी होटल फॉर्च्यून, होटल लेमन ट्री और होटल मैरियट समेत 10 बड़े होटलों को मिली है।

जिस फ्लाइट में बम की धमकी मिली है, वह बेंगलुरु से अयोध्या आ रही है। यह कुछ ही देर में लैंड करेगी। महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट को पूरी तरह अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सीआईएसएफ जवानों समेत पूरा स्टाफ पूरी तरह अलर्ट है। लैंड करने के बाद यात्रियों को सकुशल बाहर निकालने के साथ ही जांच की जाएगी।

शहर के कुल 10 होटलों को ये धमकीभरा मेल आया है। इनमें होटल मैरियट, सराका होटल, पिकैडिली होटल, कम्फर्ट होटल विस्टा, फॉर्च्यून होटल, लेमन ट्री होटल, क्लार्क अवध होटल, होटल कासा, दयाल गेटवे होटल और होटल सिलवेट का नाम शामिल है। होटल संचालकों ने धमकी की सूचना पुलिस को दे दी है। धमकी देने वाले ने मेल में लिखा, ‘होटल के ग्राउंड फ्लोर पर काले बैग में बम छिपाए गए हैं। मुझे 55,000 डॉलर चाहिए, नहीं तो मैं बम विस्फोट कर दूंगा और हर तरफ खून फैल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *