February 17, 2026

उद्योगपति लॉर्ड स्वराज पॉल का लंदन में निधन

परिवार को खोने के बाद विदेश में लोगों की मदद के लिए खोल दिया था खजाना

जालंधर, जालंधर के प्रमुख एनआरआई उद्योगपति और सामाजिक कार्यकर्ता लॉर्ड स्वराज पॉल का 94 वर्ष की आयु में लंदन में निधन हो गया। ब्रिटेन स्थित कपारो ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक लॉर्ड पॉल को हाल ही में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका निधन हो गया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “श्री स्वराज पॉल जी के निधन से गहरा दुख हुआ, यूके में उद्योग, परोपकार और सार्वजनिक सेवा में उनके योगदान और भारत के साथ घनिष्ठ संबंधों के लिए उनके अटूट समर्थन को हमेशा याद किया जाएगा, मुझे हमारी कई बातचीतें याद हैं, उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं, ओम शांति। ” पॉल का जन्म जालंधर में हुआ था, उनकी छोटी बेटी कैंसर से पीड़ित थी, जिसके ईलाज के लिए वह 1960 में ब्रिटेन चले गए थे। इलाज कराने के वावजूद चार साल की उम्र में उनकी बेटी की मृत्यु हो गई, जिसके बाद उन्होंने एक धर्मार्थ ट्रस्ट के रूप में अंबिका पॉल फाउंडेशन की स्थापना की। इस फाउंडेशन के तहत शिक्षा और स्वास्थ्य पहलों के माध्यम से दुनिया भर के बच्चों और युवाओं के कल्याण को बढ़ावा देने के लिए लाखों डॉलर दान किए।

पॉल ने चार साल की अपनी छोटी बेटी को खोने के बाद 2015 में अपने बेटे अंगद और 2022 में अपनी पत्नी अरूणा को भी खो दिया। परिवार को खोने के बाद उन्होंने उनके नाम पर कई सारी संस्थाओं का उद्घाटन किया, जिसके जरिए वह लोगों की भलाई का काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *