February 21, 2026

अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों ने बताई अमानवीय व्यवहार की दर्दनाक कहानी

अमृतसर: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 104 भारतीयों ने अपने साथ हुए अमानवीय व्यवहार की दर्दनाक कहानी सुनाई है। इनमें से ज्यादातर लोग पंजाब, हरियाणा और गुजरात के थे। अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद इन यात्रियों ने बताया कि पूरे सफर के दौरान उनके हाथ और पैर जंजीरों में जकड़े हुए थे। अमेरिका के बॉर्डर पेट्रोल ने इन्हें पकड़ने के बाद बिना किसी पूर्व सूचना के जबरन भारत भेज दिया। इनमें कई महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल थे। इन सभी को बेहद खराब परिस्थितियों में सफर करने को मजबूर होना पड़ा

डिपोर्ट किए गए भारतीयों ने बताया कि अमेरिका ने उन्हें सैन्य विमान में भेजा। पूरे सफर के दौरान उन्हें हथकड़ी और पैरों में बेड़ियों में रखा गया था। यह जंजीरें तब खोली गईं, जब वह सभी अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे। अमेरिका की इस कार्रवाई को ट्रंप प्रशासन की अवैध प्रवासियों पर सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है। 104 डिपोर्ट किए गए लोगों में 33 हरियाणा, 33 गुजरात, 30 पंजाब, 3 महाराष्ट्र और 3 उत्तर प्रदेश से थे। इसके अलावा 2 लोग चंडीगढ़ के थे। इनमें 19 महिलाएं और 13 नाबालिग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *