February 24, 2026

मकाऊ ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय टीम ने जीता सिल्वर मेडल

बंगाणा का अर्थव शर्मा टीम का हिस्सा

अजय कुमार, बंगाणा, मकाऊ (चीन) ओपन रोलर हाकी चैम्पियनशिप में भारतीय टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदशन करते. हुए 15-3 से ताइवान को हराकर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। भारतीय टीम में प्रभाव बलेच्चा, अर्थव शर्मा, जीवा, जजपाल सिंह, निशांत, उदीत, ताने वनशोद, अब्दुल राफे, मुहम्मद अम्मानुगला शामिल थे। इस चैम्पियनीय में भारत, मकाऊ, ताईवान, न्यूजीलैंड, स्पेन, जापान, चीन की टीम शामिल थी। दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने पर टीम का भव्य स्वागत हुआ। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर कल सुबह जब टीम पहुंची तो ढोल, फूलों के हार, भारत की जय के साथ भव्य स्वागत हुआ।

बंगाणा का अर्थव शर्मा इस टीम का हिस्सा रहा जिसने खेल मे बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसकी इस उपलब्धि पर सबको नाज है। अर्थव शर्मा इससे पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड पर कब्जा करने वाली टीम का हिस्सा रहा है। अर्थव के पिता राकेश शर्मा ने बताया कि यह गौरव का पल है क्योंकि इसने न सिर्फ गांव या प्रदेश बल्कि देश का नाम रोशन किया है। स्थानीय कुटलेहड़ विधायक देवेंद्र भुट्टो ने अथर्व शर्मा की इस उपलब्धि पर अथर्व व उसके परिवार को मुबारकबाद देते हुए उसके सफल भविष्य की शुभकामनाएं दी। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने भी कहा कि यह हमारे क्षेत्र के लिए हर्ष और सौभाग्य का विषय है। उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए अथर्व शर्मा को बधाई दी। जिला परिषद सदस्य सत्या देवी, स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, उप प्रधान अजय शर्मा, मेहर चंद शर्मा, सुशील कुमार, नरेश कुमार, सुरेश कुमार, शक्ति चंद ,समेत कई लोगों ने अथर्व को इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *