March 28, 2026

मध्य पूर्व में तनाव से भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद

सेंसेक्स 1,122 अंक लुढ़का

मुंबई, मध्य पूर्व में तनाव के कारण भारतीय शेयर बाजार बुधवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ। दिन के अंत में सेंसेक्स 1,122.66 अंक या 1.40 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 79,116.19 और निफ्टी 385.20 अंक या 1.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,480.50 पर था। बाजार पर दबाव बनाने का काम मेटल शेयरों ने किया। सूचकांकों में निफ्टी मेटल 3.99 प्रतिशत की गिरावट के साथ टॉप लूजर था। निफ्टी पीएसयू बैंक 3.24 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी 3.11 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस 3.09 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया 3.05 प्रतिशत, निफ्टी कमोडिटीज 2.87 प्रतिशत और निफ्टी पीएसई 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। सूचकांकों में केवल निफ्टी आईटी ही 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ।
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,255.35 अंक या 2.16 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 56,925.15 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 350.90 अंक या 2.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,281.50 पर था।
बाजार में उतार-चढ़ाव दर्शाने वाले इंडेक्स इंडिया विक्स में 23 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली, जो बाजार में बढ़ती अस्थिरता को दिखाता है।
सेंसेक्स पैक में भारती एयरटेल, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे। टाटा स्टील, एलएंडटी, बजाज फाइनेंस,अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, इंटरग्लोब एविएशन, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावर ग्रिड, एक्सिस बैंक, मारुति सुजुकी और बीईएल लूजर्स थे।
एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल और डेरिवेटिव्स प्रमुख सुदीप शाह ने कहा कि निफ्टी अपने अहम सपोर्ट 24,570-24,600 को तोड़कर 24,481 पर बंद हुआ है। आरएसआई भी 30 पर बना हुआ है, जो कि कमजोरी को दिखाता है।
उन्होंने आगे कहा कि निफ्टी के लिए अहम सपोर्ट 24,350 से लेकर 24,300 के बीच है। अगर यहां से भी गिरावट देखने को मिलती है तो निफ्टी 2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *