भारतीय नौका को पकड़ कर 1200 करोड़ रुपये कीमत की 173 किलोग्राम हेराइन जब्त
नई दिल्ली , भारतीय तटरक्षक तथा गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते ने अरब सागर में संयुक्त अभियान में एक भारतीय नौका को पकड़ कर 1200 करोड़ रुपये कीमत की 173 किलोग्राम हेराइन जब्त कर उस पर सवार दो लोगाें को गिरफ्तार किया है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब ड्रग्स की इतनी बड़ी खेप पकड़ी गई है।
रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को एक विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गुजरात के आतंकवाद रोधी दस्ते से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर भारतीय तटरक्षक ने संदिग्ध नौका को रोककर पूछताछ की। नौका की जांच करने पर उसमें मादक पदार्थ मिला जिसे जब्त कर नौका पर सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। पिछले तीन वर्षों में भारतीय तटरक्षक ने दस से भी अधिक नौकाओं से मादक पदार्थ जब्त किये हैं।
