भारत ने स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल का किया सफल परीक्षण
नई दिल्ली – भारत की स्वदेशी अग्नि-5 मिसाइल का परीक्षण सफल हो गया है। उक्त जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को बधाई भी दी। अग्नि-5 एक न्यूक्लियर बैलेस्टिक मिसाइल है जो मल्टीपल इंडिपेंडेंटली टारगेटेबल री-एंट्री व्हीकल (एमआईआरवी) तकनीक से लैस है। इसकी रेंज 5000 किमी है। यह मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल री-एंट्री व्हीकल टेक्नोलॉजी से लैस है। यानी इसे एक साथ कई टारगेट्स पर लॉन्च किया जा सकता है। इसका पहला परीक्षण अप्रैल 2012 में हुआ था, जबकि सोमवार का परीक्षण MIRV के साथ हुआ। यह भारत के दुश्मनों के लिए एक चेतावनी की तरह है. इस मिसाइल के सफल परीक्षण से भारत की जद में सिर्फ चीन और पाकिस्तान ही नहीं बल्कि आधी दुनिया आ गई है। यह मिसाइल परमाणु हमला करने के अलावा परंपरागत विस्फोटकों को भी लेकर जाने में सक्षम है। इस मिसाइल के परीक्षण के बाद चीन की डीएफ-41 मिसाइल की चर्चा होने लगी है।
