भारत चमकती मर्सिडीज और हम कबाड़ से भरा ट्रक: आसिम मुनीर
लोग बोले- इतना गधा कोई कैसे हो सकता है
फ्लोरिडा, पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर, फ्लोरिडा के टैम्पा में एक पाकिस्तानी सामुदायिक कार्यक्रम के दौरान भारत की तुलना चमकती मर्सिडीज और पाकिस्तान की तुलना डंप ट्रक से करने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं। मुनीर अपने देश को एक कठोर लेकिन ज़्यादा शक्तिशाली पड़ोसी के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उनकी तुलना का विकल्प उल्टा पड़ गया।
द प्रिंट की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने कहा कि मैं इस स्थिति को समझाने के लिए एक साधारण उदाहरण का इस्तेमाल करूँगा। भारत एक चमचमाती मर्सिडीज है जो फेरारी की तरह हाईवे पर आ रही है, लेकिन हम बजरी से भरे एक डंप ट्रक हैं। अगर ट्रक कार से टकरा जाए, तो नुकसान किसका होगा? पाकिस्तानी सेना प्रमुख ने यह टिप्पणी फ्लोरिडा के टाम्पा में पाकिस्तानी प्रवासियों को संबोधित करते हुए की। वह इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं।
इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष की धमकी और भारतीय सेनाध्यक्ष के बयान ने दुनिया को कई बड़े संदेश दिये हैं
भारत-पाक तुलना के लिए आसिम मुनीर हुए ट्रोल
मुनीर द्वारा अपनी टिप्पणी को अशिष्ट तुलना बताने पर सोशल मीडिया पर जमकर माखौल उड़ने लगा। यूजर्स ने मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि डंप ट्रक मर्सिडीज़ के पास पहुँचने से पहले ही रुक जाएगा या पलट जाएगा। सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सेना को ट्रोल करने वाले मीम्स और पोस्ट की बाढ़ आ गई। एक एक्स यूज़र ने कहा जब मैंने पहली बार यह पढ़ा तो मुझे लगा कि यह मज़ाक है। लेकिन नहीं, यह सच है। पाकिस्तान सचमुच आसिम मुनीर को अपना सेना प्रमुख बनाने का हक़दार है।
