February 24, 2026

नई अनाजमंडी परिसर में मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

अतिरिक्त उपायुक्त ने किया समारोह स्थल का निरीक्षण
चरखी दादरी, 4 अगस्त।
भारत की आजादी का 76वां समारोह दादरी शहर की नई अनाजमंडी में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। आज दोपहर बाद अतिरिक्त उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह ने नई अनाजमंडी का दौरा किया और समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
नई अनाजमंडी परिसर में अधिकारियों की आयोजित हुई बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह ने बताया कि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का जिलास्तरीय कार्यक्रम पर इस बार अनाजमंडी में आयोजित किया जा रहा है। मंडी परिसर में ही पुलिस परेड, मार्चपास्ट की सलामी, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पीटी शो आदि आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबधित कार्य को पूरा करवाना सुनिश्चित करेेंगे। लोकनिर्माण विभाग की ओर से परेड ग्राउंड के लिए बैरीकेट्स लगाए जाएंगे। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग पेयजल का प्रबंध करेगा। नगरपरिषद की ओर से कार्यक्रम स्थल पर सफाई करवाई जाएगी और रंग-बिरंगे झंडे लगवाए जाएंगे।
अतिरिक्त उपायुक्त डा. जयेंद्र सिंह ने कहा कि समारोह के लिए दो मंच बनवाए जाएंगे। जिसमें एक मुख्य मंच होगा और दूसरे पर शहीद परिवारों के आश्रितों, गैलेंटियर अवार्डी तथा पूर्व सैनिकों को बैठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिजली विभाग समारोह के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति का प्रबंध करेगा। मार्केट कमेटी की ओर से बच्चों के लिए जलपान की व्यवस्था की जाएगी।
बैठक में एसडीएम नवीन कुमार, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रदीप कौशिक, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, मार्केट कमेटी सचिव परमजीत, महिला एवं बाल विकास विभाग की पीओ गीता सहारण, जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, जलधीर ङ्क्षसह कलकल, लोकनिर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार, एसडीओ अश्विनी कुमार, जेई सौहार्द, शशिकांत इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *