घनारी में इनकम टैक्स ऑफिसर अंकित ने बांटा ज्ञान
आर्किटेक्चर विभाग के एच ओ डी प्रो अरुण राणा ने तकनीकी शिक्षा का महत्व बताया
दौलतपुर चौक : (संजीव डोगरा)
जीएसएसएस घनारी में प्रधानाचार्य ललित मोहन की अगुवाई में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर में मुख्यातिथि के रूप में इनकम टैक्स ऑफिसर अंकित कंवर ने शिरकत की जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पॉलिटेक्निकल कॉलेज में आर्किटेक्चर विभाग के एच ओ डी प्रो अरुण राणा ने की। जहाँ अंकित कंवर ने अपने विद्यार्थी जीवन मे एनएसएस स्वयंसेवक के रूप में अपनी यादों को सांझा किया, वहीं विद्यार्थियों को कम्पीटीटिव एग्जाम के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि मेहनत, लग्न एवम निष्ठा के बल पर मुश्किल से मुश्किल मंजिल हासिल की जा सकती है। उधर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो अरुण राणा ने विद्यार्थियों को सस्टेनेबिलिटी के बारे में ज्ञान दिया, साथ ही आह्वान किया कि प्राकृतिक संसाधनों का दोहन जरूरत के अनुसार किया जाना चाहिये क्योंकि उक्त संसाधन सीमित है और वो हमारी जरूरतों को तो पूरा कर सकते हैं, पर लालच को नहीं। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा के बल पर अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। इस अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर अरुणा राणा एवम सतीश के.कालिया, बलबिंद्र सिंह, रविन्द्र गुलेरिया, अनिल ठाकुर, संदीप पुष्करणा, कमल ठाकुर इत्यादि उपस्थित रहे।
