February 18, 2026

अनाज मंडियों में किसानों, आढ़तियों, मजदूरों को नहीं आ रही कोई परेशानी: जसप्रीत सिंह

किसानों को मंडियों में खरीदे गए गेहूं का भुगतान 84,12,56,750 रुपये किया गया

राज घई, श्री आनंदपुर साहिब: अनाज मंडियों में गेहूं खरीद में किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आ रही है तथा खरीदे गए गेहूं का भुगतान 24 घंटे के भीतर किसानों के खातों में जमा किया जा रहा है। यह बातें श्री आनंदपुर साहिब के उपमंडल मजिस्ट्रेट जसप्रीत सिंह ने व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध और प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गेहूं की खरीद जोरों पर चल रही है। उन्होंने बताया कि अब तक श्री आनंदपुर साहिब की 12 अनाज मंडियों में करीब 34751 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल पहुंच चुकी है। जिसमें से 34691 लाख मीट्रिक टन फसल विभिन्न एजेंसियों द्वारा खरीदी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि किसानों से खरीदी गई फसलों का 84,12,56,750 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आदेश दिए हैं कि मंडी में अपनी फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मामले पर नजर रखने के लिए प्रशासन समय-समय पर मंडियों में गेहूं खरीद व्यवस्था की समीक्षा कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *