February 16, 2026

पुलिस लाईन ऊना में पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी दिलदार सिंह व मानद मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार सेवानिवृत

शिवालिक पत्रिका, आज दिनांक 31 मार्च 2023 को पुलिस लाईन ऊना में पुलिसकर्मियों मुख्य आरक्षी दिलदार सिंह व मानद मुख्य आरक्षी कुलदीप कुमार की सेवानिवृती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर, भा.पु.से, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव कुमार, हि.पु.से, उप-पुलिस अधीक्षक ऊना(मु.) अजय ठाकुर, हि.पु.से, पुलिसकर्मियों एवं सेवानिवृत हुए पुलिस कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों द्वारा हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सेवानिवृत हुए पुलिसकर्मियों को उज्जवल एवं स्वस्थ भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *