February 19, 2026

कनाडा में उपद्रवियों ने एक बार फिर मंदिर को बनाया निशाना; लिखे भारत-विरोधी नारे

नई दिल्ली : कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। एडमोंटन में एक मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे हैं। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने बताया कि बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। इसमें भारतीय मूल के कनाडाई सांसद चंद्र आर्य पर हमला किया गया। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इसकी एक तस्वीर साझा की है। पोस्ट में लिखा, ‘कनाडाई हिंदू चैंबर कॉमर्स ने इस बात की पुष्टि की है कि कनाडा के एडमंटन में बीएपीएस मंदिर को ताजा निशाना बनाया गया है। कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स के कुछ हिंदू सांसदों में से एक आर्य को धमकी दी गई है।

सांसद चंद्र आर्य ने कहा कि कनाडा में हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने आगे लिखा, ‘एडमंटन में बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में फिर से तोड़फोड़ की गई। पिछले कुछ सालों के दौरान ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों पर हिंदू मंदिरों में भारत विरोधी नारे के साथ तोड़फोड़ की जा रही है।’

बहुसांस्कृतिक मुद्दों पर अपनी वकालत के लिए जाने जाने वाले लिबरल सांसद आर्य ने कनाडा में खालिस्तानी चरमपंथियों को मिली छूट की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा, ‘जैसा कि मैं हमेशा से कहता रहा हूं, खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच निकलते हैं। मैं इसे फिर से दोहराना चाहता हूं। हिंदू कनाडाई सच में परेशान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *