आपदा पर सीएम सुक्खू की बेहतर कार्य प्रणाली से प्रभावित होकर सीएम राहत कोष में दिए 51 हजार:कुलवंत सिंह
विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने जताया आभार
अजय कुमार, बंगाणा, कुटलैहड़ विधानसभा से संबंध रखने वाले कुलवंत सिंह गांव राजिली बनियाला डाकघर लाठियानी द्वारा अपनी नेक कमाई से एक एक रूपया इकट्ठा करके बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए सीएम राहत कोष में 51000 रुपये कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो को प्रदान दिए। ज्ञात रहे कुलवंत सिंह की सरकारी विद्यालय लठियानी के साथ छोटी सी दुकान है। वे काफी समय से यह पैसे इकट्ठा कर रहे थे। कुलवंत सिंह ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा किए जा रहे कामों से प्रभावित होकर उन्होंने यह पूंजी विधायक देवेन्द्र भुट्टो के द्वारा सीएम राहत कोष में दान दिए।
कुलवंत सिंह ने कहा कि राज्य के सीएम सुखविंदर सिंह सूक्खू ने आपदा के समय बाढ़ पीड़ित परिवारों के घर जाकर उन्हें ढाढस बंधाया है। उसी प्रकार कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में भारी वारिश से हुए नुक्सान पर हर जगह मौके पर जाकर नुक्सान का जायज़ा लिया है और प्रशासन को नुकसान की रिपोर्ट तैयार करने के आदेश पीडित और गरीब परिवारों को जेब से आर्थिक मदद देकर इतिहास बनाया है। इनके कार्यो को देखकर उन्होंने सीएम राहत कोष में 51 हजार की धनराशि प्रदान की है। देवेन्द्र भुट्टो ने कुलवंत सिंह का आभार प्रकट करते हुए कहा कि कुलवंत सिंह ने बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए जो सीएम राहत कोष में 51 हजार की मदद की है उसके लिए कुलवंत सिंह का विशेष आभार प्रकट करते हैं। देवेन्द्र भुट्टो ने कुटलैहड़ की समस्त जनता से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद के लिए सीएम राहत कोष में सहयोग करना चाहता है तो वह उनसे सम्पर्क करे। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र द्वारा दिये गए सीएम राहत कोष में पैसे का 3 सितंबर को सीएम राहत कोष का ड्राफ्ट बनाकर शिमला में मुख्यमंत्री को प्रदान किया जाएगा। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता सीएम राहत कोष में 20 लाख 83 से ज्यादा की धनराशि प्रदान कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता का इतना प्यार और आशीर्वाद के लिए सरकार की तरफ से बहुत बहुत आभार प्रकट करता हूँ। जिन्होंने आपदा के समय सरकार की अपील पर इतनी बड़ी राशि सीएम राहत कोष में जमा करवाई है। देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ की स्थिति से उत्पन्न हुई आपदा पर सरकार और प्रशासन आपके साथ खड़ा है, हर समय मदद करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार केवल जनता और गरीबों की सरकार है।
कुटलैहड़ की जनता की समस्याओं के घरद्वार समाधान के लिए वचनबद्ध
देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की समस्त जनता की समस्याओं को घर द्वार समाधान करने के लिए बचनबद्ध हूँ। और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमने जन जागरण अभियान चलाया है। अपने जन जागरण अभियान के तहत जनता की समस्याओं को सुनकर तत्काल उनका समाधान किया जा रहा है। वही अपने जन जागरण अभियान के तहत कुटलैहड़ विस क्षेत्र की पंचायतों में लगे विकास कार्यो की समीक्षा भी की जा रही है और कार्यो में तेज़ी लाने के निर्देश भी दिए जा रहे है।
