February 20, 2026

महिलाओं द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी बजट में समाहित किया जाएगा

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में महिला प्रतिनिधियों के साथ बजट पूर्व परामर्श बैठक की जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाने वाली 35 महिलाओं ने भाग लिया और मुख्यमंत्री को अपने सुझाव दिए।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि बजट पूर्व परामर्श में महिलाओं द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण सुझावों को आगामी बजट में समाहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेशभर में विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श में हजारों सुझाव प्राप्त हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *