February 23, 2026

रोजगार व अर्थव्यवस्था को गति देने में उद्यमियों की अहम भूमिका : डीसी

डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने फुटवीयर पार्क में जिलास्तरीय समन्वय समिति की सुंयक्त बैठक में अधिकारियों व उद्यमियों को किया संबोधित
बहादुरगढ़, 01 सितंबर। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि औद्योगिक सेवाओं से जुड़े मामलों का निर्धारित अवधि में समाधान करना जरूरी है, ताकि उद्योगों को गति मिल सके। डीसी ने बहादुरगढ़ स्थित एफडीआई में शुक्रवार को जिलास्तरीय समन्वय समिति (डीएलसीसी ) की बैठक में मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों व उद्यमियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार की सोच है कि उद्योगों को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान की जाएं,ताकि उत्पादन के साथ रोजगार के अवसरों में बढोतरी हो सके। डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को लेकर नियमों की अनुपालना भी जरूरी है। एनजीटी द्वारा ग्रेप के नियम जन हित में लागू किए गए हैं। इनकी पालना करनी होगी । बैठक में उद्यमियों की समस्याओं का समाधान किया गया ।
डी सी ने बैठक में हरियाणा सीटी गैस कंपनी के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि उद्यमियों को सीएनी व पीएनजी गैस कनैक्शन नियमानुसार निर्धारित समय पर जारी करें। कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि 205 औद्योगिक इकाइयों से कनैक्शन के लिए आवदेन किया है जिनमें से 144 को कनैक्शन जारी कर दिए गए हैं। जिला में कंपनी द्वारा 11 सीएनजी पंप संचालित किए जा रहे हैं। डीसी ने बकाया उद्यमियों को भी कनैक्शन जारी करने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा डीएलसीसी के तहत आने वाली सेवाओं को ऑनलाइन कर दिया गया है। ऐसे में कोई भी विभाग ऑफलाइन आवेदन स्वीकार ना करें और निर्धारित समयावधि में सभी मामलों का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए केवल ऑनलाइन प्राप्त हुए आवेदनों पर ही कार्यवाही की जाए। पारदर्शी प्रशासन की दिशा में सरकार का यह अहम कदम है और इस पर सरकार का पूरा फोकस है।
डी सी ने कहा कि वायु गुणवत्ता इनडेक्स एक्यूआई) का स्तर भी तय मानकों से ऊपर नहीं जाना चाहिए । इसके लिए एनजीटी ने जनहित में मानक तय किए हैं। प्रशासन का प्रयास रहेगा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली के अघोषित कट न लगे। जहां तक जनरेटर बंद रखने की बात है। इसके लिए नई तकनीक के जनरेटर सेट या वैकल्पिक व्यवस्था करें ।

                     डी सी ने  बैठक में विभिन्न विभागों के मोबाइल टावर, पॉल्यूशन व फायर एनओसी, लैंड यूज, लेबर, जिला योजनाकार, माईनिंग, फूड एंड ड्रग,शहरी निकाय से संबंधित आवेदनों की बारी -बारी से समीक्षा की और संबंधित विभागों के अधिकारियों से आवेदनों का अविलंब निपटारा करने के निर्देश दिए।  इस अवसर पर एडीसी सलोनी शर्मा, डीईटीसी एनआर फूले, संयुक्त निदेशक डीआईसी विजय लक्ष्मी,बीसीसीआई के अध्यक्ष सुभाष जग्गा सहित विभागीय अधिकारी और उद्यमी मौजूद रहे।         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *