February 23, 2026

चालू परियोजनाओं का तय समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए:मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेश में चल रही जल संरक्षण योजनाओं की समीक्षा करते हुए सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चालू परियोजनाओं का तय समयावधि में क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को इन परियोजनाओं का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।
मुख्यमंत्री आज सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ बजट 2023-24 में घोषित विभिन्न परियोजनाओं, राज्य में जल संरक्षण के लिए जल निकायों और जन संवाद कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अब तक चिह्नित किए गए 1000 एकड़ क्षेत्रफल वाले लगभग 100 जल निकायों पर जल्द से जल्द काम शुरू करने और मानसून 2024 की शुरुआत से पहले इसे पूरा करने के निर्देश दिए ताकि बारिश के अतिरिक्त पानी के भंडारण हेतु पर्याप्त भंडारण क्षमता उत्पन्न की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *