आंवला खाने के बाद भी रहते हैं बीमार तो खरीदने में हो रही है गलती
आंवला सबसे ताकतवर फल माना जाता है। आयुर्वेद के अंदर भी इसे औषधीय गुणों का भंडार कहा गया है। लेकिन लोगों को इसे खरीदने का सही तरीका मालूम नहीं है। वो बाजार से गलत आंवला खरीद लेते हैं और फिर कोई फायदा नहीं मिल पाता है। यह गलती अक्सर नए जमाने के लोग करते हैं, क्योंकि उन्हें सही जानकारी नहीं होती।
एक दिन में कितने आंवला खाने चाहिए? ठंड में आंवला जरूर खाना चाहिए। यह विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरा होता है। बालों से लेकर नाखून तक इसे खाने से हेल्दी बनते हैं। जाड़े में होने वाली बीमारियों का काल माना जाता है। यह इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी मदद करता है। इसलिए रोजाना एक आंवला जरूर खाना चाहिए।
डॉक्टर ऐश्वर्या संतोष ने बताया कि कौन सा आंवला खरीदना बेस्ट होता है। क्योंकि अधिकतर लोग छोटे या बड़े आंवला में काफी परेशान होते हैं और गलती कर बैठते हैं। डॉ. ऐश्वर्या आयुर्वेद की एक्सपर्ट हैं।मार्केट में छोटे और बड़े दो तरह के आंवला मौजूद हैं। बड़े देखने में अच्छे लगते हैं और छोटों के मुकाबले थोड़े साफ होते हैं। लेकिन इन्हें हाइब्रिड आंवला कहा जाता है। डॉक्टर ने बताया कि इनकी जगह छोटे साइज के आंवला खरीदना चाहिए। इन देसी आंवला में पोषण ज्यादा होता है और जल्दी शरीर में अवशोषित हो जाता है।देसी आंवले छोटे होते हैं लेकिन इनके अंदर हाइब्रिड से ज्यादा पोषण होता है। विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स जैसे तत्व इम्यून सिस्टम को ताकतवर बनाते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़कर पूरे शरीर का स्वास्थ्य बढ़ाते हैं।आयुर्वेद में आंवला को त्रिदोषनाशक फल माना गया है, जो वात, पित्त और कफ को संतुलित करता है। छोटे जंगली आंवले पाचन, आंखों की रोशनी, लिवर हेल्थ, ब्लड शुगर लेवल को सुधारते हैं और एनीमिया से लड़ते हैं। माना जाता है कि जंगली आंवले में ताकतवर डिटॉक्सिफाई प्रॉपर्टी होती हैं। अगर लिवर के अंदर टॉक्सिन बढ़ गए हैं तो इसका सेवन नेचुरल तरीके से इन्हें बाहर निकाल सकता है। किडनी को साफ करने में भी यह कारगर साबित होता है। आंवला को इम्यूनिटी बढ़ाने में बेहद असरदार माना जाता है। इसका विटामिन सी संक्रमणों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा बीमारियों को कम करने का भी काम करता है।आंवला खाने से स्किन हेल्दी होती है। यह झुर्रियों को कम करने के साथ चमक बढ़ाता है। फ्री रेडिकल्स का खात्मा करके उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी करता है। देसी आंवला खाने से बालों की जड़ें मजबूत होती है। हेयर फॉल और बालों का पतलापन रोकने के लिए यह काफी असरदार है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
