February 19, 2026

खांसी से परेशान हैं तो खाएं अनानास, मिलेगी राहत

सर्दी के मौसम में अगर आप खांसी से परेशान हैं तो दवाइयों की जगह अनानास का सेवन करें। यह सलाह हम नहीं बल्कि आयुर्वेद के एक डॉक्टर ने दी है। डॉक्टर के अनुसार खांसी होने पर अनानास दवा की तरह काम करता है क्योंकि इसमें ब्रोमेलैन नामक एक अद्भुत एंजाइम होता है। यह एंजाइम सूजन को कम करने, बलगम को ढीला करने, खांसी को दबाने और सांस लेने में सुधार करने में मदद करता है।आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. दीक्सा भावसार सावलिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने खांसी में अनानास खाने के फायदों के बारे में बताया है। इस वीडियो में डॉक्टर ने यह भी बताया कि अनानास का सेवन कितना और कैसे करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने खांसी से निजात पाने के दूसरे तरीके भी बताए।

डॉ. डिक्सा ने बताया कि खांसी से राहत पाने के लिए लोग दिन में तीन स्लाइस अनानास खा सकते हैं। इसके अलावा लोग ताजा अनानास का जूस भी पी सकते हैं। डॉक्टर ने लोगों को अनानास के जूस में शहद, नमक और काली मिर्च मिलाकर पीने की सलाह भी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *