February 11, 2026

किसानों के हक में माननीय हाईकोर्ट या सुप्रीमकोर्ट जाना पड़ा तो जायेंगे

पिहोवा: आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री बलबीर सैनी ने किसान विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। बातचीत के दौरान उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों के साथ धक्केशाही कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार द्वारा सड़कों पर बेरिकेट व कीलें लगाकर उनके रास्ते रोके जा रहे हैं वो बिल्कुल निंदनीय है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी किसानों के हित में है और जल्द ही किसानों के साथ मिलकर सड़कों पर लगी नुकीली कीलों व बेरिकेटस को हटाने का अभियान छेड़ेगी।पूर्व मंत्री ने कहा कि आप पार्टी की पंजाब में भगवंत मान सरकार शम्भू बॉर्डर पर घायल हुए किसानों को मुफ्त इलाज करवाएगी, वहीं हरियाणा में किसानों के साथ मिलकर बड़ा आन्दोलन शुरू करेगी, वे हर हाल में किसानों के साथ खड़े मिलेंगे।उन्होंने कहा कि यदि किसानों के हक में माननीय हाईकोर्ट या सुप्रीमकोर्ट जाना पड़ा तो जायेंगे लेकिन इस अघोषित एमरजेंसी व कफ्र्यू से प्रदेश की जनता को निजात दिलवा कर ही रहेंगे।पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात का मुख्यमंत्री रहते समय यूपीए के शासन काल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को पत्र लिख कर स्वामी नाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू करने पर जोर दिया था, लेकिन खुद प्रधानमंत्री कर पद पर होते हुए उसी रिपोर्ट को लागू नहीं किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *