February 19, 2026

अगर इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है तो देश में सनफ्लावर ऑयल महंगा हो सकता है

नई दिल्ली : ईरान और इजरायल के बीच तनाव का माहौल बढ़ता जा रहा है। ईरान ने भी इजरायल के साथ जंग में पीछे न हटने का एलान किया है। साथ ही ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कहा कि जरूरत पड़ने पर इजरायल पर फिर से हमला किया जाएगा।

उन्होंने सात अक्टूबर, 2023 को इजरायल पर हुए हमास (Hamas) के हमले को जायज ठहराते हुए कहा कि अपनी धरती की रक्षा का अधिकार सभी को है। खामेनेई ने कुरान की आयतों का हवाला देते हुए मुसलमानों से एकजुट होने का आह्वान किया। सर्वोच्च नेता ने कहा कि ईरान, हिज्बुल्लाह (Hezbollah) और हमास का साथ देता रहेगा।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इजरायल और ईरान (Iran) के बीच भी जंग (War) छिड़ सकती है। ऐसा होने पर भारत (India) पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। दरअसल, भारत (India) और ईरान (Iran) के बीच व्यापारिक संबंध काफी पुराना है। भारत बड़े पैमाने पर ईरान को बासमती चावल और चाय की पत्ती निर्यात करता है। भारत ने 2023-24 में ईरान को 680 मिलियन डॉलर का बासमती चावल निर्यात किया था। अगर जंग छिड़ती है तो इसका सीधा असर चावल के निर्यात पर पड़ेगा।

इसके अलावा 2023-24 में ईरान को 32 मिलियन डॉलर चाय का निर्यात किया था। ईरान से भारत सनफ्लावर ऑयल का आयात करता है। अगर इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता है तो देश में सनफ्लावर ऑयल महंगा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *