यदि निधि की आवश्यकता पड़ती है, निश्चित रूप से सरकार अनुदान देगी:मनोहर लाल
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सरकार द्वारा राज्य वित्त आयोग के माध्यम से सभी शहरी निकायों को विकास कार्यों के लिए स्टेट ऑन टैक्स रेवेन्यू एसओटीआर का 7 प्रतिशत प्रदान किया जाता है। उपलब्ध राशि को खर्च करने के बाद आवश्यकता पड़ने पर सरकार द्वारा अतिरिक्त अनुदान दिया जाता है। मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक नीरज शर्मा द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि विधायक द्वारा नगर निगम, फरीदाबाद में निधि के अभाव में विकास कार्य न होने की जानकारी दी गई है।
इस पर उन्होंने सदन को अवगत करवाया कि 30 नवंबर, 2023 तक नगर निगम फरीदाबाद के पास लगभग 600 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध है। यदि निधि की आवश्यकता पड़ती है, निश्चित रूप से सरकार अनुदान देगी।
