February 15, 2026

मांगे नहीं मानी तो और उग्र होगी कलम छोड़ो हड़ताल

कर्मचारियों की कलम छोड़ हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

अजय कुमार, बंगाणा, विकासखंड बंगाणा के जिला परिषद कैडर के कर्मचारी व अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर सोमवार को तीसरे दिन की हड़ताल पर है जिनमें पंचायत सचिव, कनिष्क अभियंता, तकनीकी सहायक शामिल हैं।ये जिला परिषद कैडर के अंतर्गत अपनी सेवाएं दे रहे हैं इनकी मांग है कि सरकार इन कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग में विलय करे ताकि अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह इनको भी लाभ मिल सके। दूसरा इन कर्मचारियों को भी सरकारी विभागों के कर्मचारियों की तरह छटा वेतन आयोग का लाभ दिया जाए। कर्मचारियों की मांग है कि सरकार जल्द से जल्द इनकी मांगों को पूरा करे। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती सभी पंचायत कर्मचारी कलम छोड़ो हड़ताल से हटने वाले नहीं हैं। इन कर्मचारियों ने दो टूक कहा कि अगर सरकार शीघ्र इनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो हड़ताल को और भी उग्र बनाने से परहेज नहीं करेंगे। इस मौके पर कर्मचारियों में कमल देव, मधुबाला, सचिन शर्मा, प्यारेलाल, अनु बाला ,राकेश कुमार, संजय कुमार, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, कमल सिंह, होशियार सिंह, देवराज, विक्रांत सिंह सहित अनेक अन्य कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *