February 19, 2026

आईएएस अफसर निशांत कुमार यादव होंगे चंडीगढ़ के नए डीसी

चंडीगढ़ : हरियाणा कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी निशांत कुमार यादव चंडीगढ़ के नए डीसी होंगे। विनय प्रताप सिंह की जगह निशांत यादव चंडीगढ़ के नए डीसी होंगे। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने निशांत कुमार यादव, आईएएस (एचवाई:2013) को हरियाणा कैडर से एजीएमयूटी कैडर में अंतर-कैडर प्रतिनियुक्ति पर चंडीगढ़ संघ राज्य क्षेत्र के उपायुक्त के पद पर तीन वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेशों तक नियुक्ति के लिए गृह मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

आईएएस अधिकारी निशांत कुमार यादव गुड़गांव के डिप्टी कमिश्नर भी रहे है। हरियाणा लोक सेवा आयोग में सचिव के पद भी रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *