आईएएस अबनिकांता पटनायक ने संभाला बहादुरगढ़ व बेरी विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक का दायित्व : डीसी
आमजन से मिलने के लिए अपने मोबाइल नंबर किए सार्वजनिक
झज्जर, 03 अक्टूबर । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा आम चुनाव 2024 के लिए झज्जर जिला में दो सामान्य पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए अबनिकांता पटनायक (आईएएस) ने बहादुरगढ़ व बेरी विधानसभा क्षेत्र के लिए सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में कार्य कर रहे है। आमजन, मतदाता, प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता की अवहेलना से संबंधित शिकायत या मतदान प्रतिशत बढ़ाने आदि से संबंधित अपने सुझाव विधानसभा क्षेत्र के अनुसार सामान्य पर्यवेक्षक के समक्ष रख सकते हैं।
डीसी ने बताया कि बेरी व बहादुरगढ विधानसभा क्षेत्र के लिए नवनियुक्त सामान्य पर्यवेक्षक अबनिकांता पटनायक (आई ए एस) से उनके मोबाइल नंबर 9253641572 पर संपर्क किया जा सकता है। संबंधित विधान सभा क्षेत्र से कोई भी नागरिक व प्रत्याशी चुनाव से संबंधित समस्या, शिकायत या सुझाव को लेकर सामान्य पर्यवेक्षक से सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक लोक निर्माण विभाग के झज्जर स्थित विश्राम गृह के मीटिंग हॉल में मिल सकते हैं।
