जिस जनता ने मुझे बिधानसभा पहुंचाया ,उन्हें एक एक मिंट का दूंगा हिसाब, चिंता न करे बिपक्ष,
एक करोड़ की लागत से आधुनिक रूप से तैयार होगा वरेट में बहुउद्देशीय समुदायक भवन: विधायक देवेंद्र भुट्टो
अजय कुमार, बंगाणा, उपमण्डल बंगाणा की 53 लाख 60 हजार की लागत से बनने बाले गांव वरेट में ग्राम पंचायत जसाना ओर अरलू का सामूहिक बहुउद्देशीय समुदायक भवन , मैरिज पैलिस, का कुटलैहड के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने वेद मंत्रों के साथ भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय जनता ने विधायक देवेंद्र भुट्टो का जोरदार स्वागत किया। बही स्थानीय पँचायत अरलू के उपप्रधान भूषण शर्मा द्वारा विधायक देवेंद्र भुट्टो को समानित भी किया।विधायक देवेंद्र भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि अभी तक हमारा एक बर्ष का कार्यकाल भी पूरा नहीं हुआ है। मीडिया के माध्यम से हमसे हिसाव मांगा जा रहा है। लेकिन जिन्होंने सत्ता की कुर्सी पर 20 वर्ष बिताए। उन्होंने आजतक कोई हिसाब दिया है। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम खुले मंच से यह ऐलान करते है। मेरी कुटलैहड की जनता के पास यह शिकायत हमारी नहीं पहुंचेगी। कि हमने अपने घर के लिए 2 करोड़ खर्च खर्च किये है। या फिर 15,20 करोड़ अपने चेहतों को लाभ देने के लिए या सबसिडी के ट्रैक्टर चेहतों को बाटे है।विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि भाजपा नेता अभी धैर्य रखें। अभी राज्य सरकार का एक बर्ष का कार्यकाल भी पूरा नही हुआ है। 5 वर्ष का समय बहुत होता है। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हम एक एक मिनट का हिसाब एबम बिकास का रिपोर्ट कार्ड आपको नहीं बल्कि कुटलैहड़ की जनता को देंगे। जिनके आशीर्वाद से हमें बिधान सभा जाने का मौका मिला है। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि चुनावी समय मे हमने जो जनता से मैरिज पैलिस बनाने का वादा किया था। उस वादे के अनुसार हमने कुटलैहड़ विस क्षेत्र में करीव एक दर्जन मैरिज पैलिस बनाने की मुहिम को आगे बढाते हुए भूमि चयनित करके कार्य शुरू करवा दिया है। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि जसाना ओर अरलू पँचायत के इस सामूहिक मैरिज पैलिस का 53 लाख 60 हजार केवल बनाने के लिए है। जब इस भवन की तैयारी पूर्ण होगी। तो तकरीवन एक करोड़ की लागत इस मैरिज पैलिस पर खर्च होगी। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्थानीय पँचायत ही इस भवन की देखभाल और जनता को बिबाह शादी एबम अन्य कार्यक्रम करवाने के लिए मुहैया करवाएगी। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि हमारा उद्देश्य कुटलैहड़ विस क्षेत्र का समग्र विकास करवाना है। और हर घर हर परिवार को सड़क शिक्षा स्वास्थ्य एबम अन्य सुबिधाये उपलब्ध हो। इस पर हम काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारा अगला उद्देश्य हटली से अरलू खडोल से आगे तलमेहड़ा तक सड़क सुबिधा जनता को मिले। क्योंकि यह जनता की बहुत पुरानी मांग भी है। विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि भरमौत से आगे सर कुटला दगडूह गांबो को भी सड़क से जोड़ने की मुहिम शुरू हो चुकी है। ओर जल्द उन्हें भी सड़क सुबिधा उपलब्ध होगी। बही विधायक देवेंद्र भुट्टो ने जन समस्याए भी सुनी। उनका मौके पर समाधान भी किया। इस मौके पर कुटलैहड कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,महासचिब प्रवीण शर्मा, लोकनिबी के एक्सीन देबराज एसडीओ प्यारा सिंह, बीडीओ बंगाणा सुरेंद्र जेटली, जिला पार्षद सदस्य सत्या देवी, स्थानीय उपप्रधान भूषण शर्मा, अशोक धीमान,महिंद्र धीमान पूर्व उपप्रधान पवन शर्मा के अलाबा सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
पांच पंचायतों में इक्कठा होगा बिधायक आपके द्वार कार्यक्रम, घर द्वार होगा समस्याओं का समाधान,
विधायक देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि बहुत जल्द हम 5 पंचायतों में इक्कठा बिधायक आपके द्वार कार्यक्रम शुरू करने जा रहे है। इस कार्यक्रम में पूरे प्रशासनिक अधिकारी साथ मौजूद रहेंगे। और जनता की जो भी समस्याए होंगी। उनका घर द्वार ही समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल जनता की सेवा करना है। और जनता को राज्य सरकार की हर योजना का लाभ मिले। घर द्वार समस्याओं का समाधान हो। इसी मूलमंत्र के साथ हम कार्य कर रहे है।
