जहां से भगवंत मान चुनाव लड़ेंगे मैं भी वहीं से लडूंगाः प्रताप बाजवा
चंडीगढ – पंजाब विधानसभा में विपक्षी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को चैलेंज किया है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान जहां से चुनाव लड़ेंगे मैं भी वहीं से चुनाव लड़ूंगा। बाजवा ने कहा कि फिलहाल मेरा लोकसभा चुनाव लड़ने का कोई विचार नहीं हैं अगर भगवंत मान चुनाव लड़ेंगे तो मैं भी उसी सीट से उनके विरुद्ध चुनाव लड़ूंगा।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद रवनीत बिट्टू ने अमृतसर में पत्रकारों से बात करते हुए आप और कांग्रेस के गठबंधन की बातों पर तंज कसते हुए कहा कि इनकी सरकार बनने का एक ही फायदा हुआ कि आप नेताओं की सभी की शादियां हो गईं। अगले साल लोहड़ी डालेंगे फिर सारी बात खत्म।
