February 19, 2026

इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने रोपित पौधों की नियमित देखरेख करने की अपील की

इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने रोपित पौधों की नियमित देखरेख करने की अपील कीसंदीप गिल, नंगल: ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ नया नंगल द्वारा शिवालिक एवेन्यू नया नंगल के फेज़ – 1बी में स्थित शहीद कैप्टन अमोल कालिया पार्क में पिछले महीनों में बारिश न होने के मद्देनजर व पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पूर्व में रोपित लगभग 40 पौधों की देख-रेख करते हुए उनकी जल-सेवा की। ‘वरिष्ठ नागरिक टोली’ का प्रतिनिधित्व कर रहे भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड से सेवानिवृत्त उप-मुख्य अभियंता एवं भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय प्रकल्प सचिव (पर्यावरण) इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद ने बताया कि उनकी टोली द्वारा रोपित किए पोधों के सरवाइवल रेट को बढ़ाने हेतु उनका रखरखाव नियमित अंतराल व समय-समय पर किया जाता है। उन्होंनें सभी नागरिकों से आवाह्न करते हुए अपील की हम सभी को अपने परिवारिक खुशी के अवसरों पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण कर और रोपित पौधों की नियमित देखरेख भी करते रहना चाहिए, ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक संतुलन बनाये रखने में हम अपनी जिम्मेदारी निभा सकें। इतना ही नहीं, बल्कि पौधरोपण के उपरांत रोपित पौधों को जीवित रखने व बढ़ने हेतु उनकी नियमित देखभाल भी निष्ठापूर्वक करते रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में शामिल इं. कृष्‍ण कान्‍त सूद के साथ राम जी दास, प्रह्लाद गौतम, एमएल द्विवेदी व अन्य गण्यमान्य लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान एवं अन्य समाज सेवी कार्यों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *